सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ सम्पूर्णानन्द जी का जीवन - परिचय - हिन्दी में | Dr Sampoorna Nand Biography Hindi Me | Sampoorna Nand Jeewan Parichay Hindi Me

                    डॉ सम्पूर्णानन्द
जन्म सन् - 1890             मृत्यु सन् - 1969

पिता का नाम - विजयानन्द
माता का नाम - आनन्दी देवी
जन्म - स्थान - उत्तर प्रदेश (काशी)

सम्पूर्णानन्द जी का जीवन - परिचय विस्तार से पढ़ें -

डॉ सम्पूर्णानन्द जी का जन्म 1 जनवरी , 1890 ई० को उत्तर प्रदेश के काशी में हुआ था |
ये एक सम्भ्रान्त कायस्थ परिवार से थे |
इनके पिता का नाम मुंशी विजयानन्द और माता का नाम आनन्दी देवी था |
इन्होंने बी०एस-सी० की परीक्षा क्वींस कॉलेज , वाराणसी से उत्तीर्ण की करने के बाद ट्रेनिंग कॉलेज , इलाहाबाद से एल० टी० किया और एक अध्यापक के रूप में प्रेम महाविद्यालय , वृंदावन में इनकी नियुक्ति हुई |
कुछ दिन बाद बीकानेर के डँगूर कॉलेज में प्रिंसपल के पद पर इनकी नियुक्ति हुई |
महात्मा गाँधी के राष्ट्रीय आन्दोलन से प्रेरित होकर सन् 1921 में ये काशी लौट आये और 'ज्ञानमण्डल' में काम करने लगे |
'मर्यादा' , टुड़े पत्रिकाओं का सम्पादन भी इसी समय किया |
इन्होंने राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम में प्रथम पंक्ति के सेनानी के रूप में कार्य किया |
कांग्रेस के टिकट पर सन् 1936 में विधान सभा के सदस्य चुने गये |
सन् 1937 में शिक्षामन्त्री के रूप में नियुक्त हुऐ |
और सन् 1955 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने |
सन् 1962 में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में इनकी नियुक्ति हुई |
राज्यपाल पद से मुक्त होने पर सन् 1967 में काशी लौट आये और अन्तिम सांस तक काशी विद्यापीठ के कुलपति पद पर रहे |

इसे भी पढ़ें -

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी का जीवन - परिचय - हिन्दी में

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी का जीवन - परिचय - हिन्दी में

10 जनवरी , 1969 को काशी में यह साहित्यकार दुनिया को अलविदा कह गया |
डॉ सम्पूर्णानन्द जी मर्मज्ञ साहित्यकार होने के साथ-साथ प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे |
सम्पूर्णानन्द जी का संस्कृत , अंग्रेजी और  हिन्दी तीनों भाषाओं पर समान अधिकार था | ये फारसी और उर्दू के भी ज्ञाता थे | इन्होंने ज्योतिष , इतिहास एवं राजनीति का अध्ययन किया | योग , विज्ञान एवं दर्शन सम्पूर्णानन्द जी का पसन्दीदा विषय था |
विषय प्रतिपादन की दृष्टि से इनकी शैली के तीन रूप हैं 1- विचारात्मक 2- व्याख्यात्मक 3- ओजपूर्ण |
इन्हें 'साहित्य - वाचस्पति' की उपाधि भी मिली | 'समाजवाद' कृति के लिए इन्हें 'मंगलाप्रसाद पारितोषिक' प्राप्त हुआ |
ये काशी नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष एवं सरंक्षक भी रहे |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री रहते हुऐ प्रसाशन के सुधार के साथ - साथ साहित्य का भी सुधार किया एवं उपयोगी कार्य किया |
वास्तव में सम्पूर्णानन्द जी बहुत अच्छे साहित्यकार एवं
राजनीतिज्ञ थे इनका योगदान स्मरणीय रहेगा |
डॉ सम्पूर्णानन्द जी आज भले ही हमारे बीच में न हो लेकिन वे राजनीति एवं साहित्य की दुनिया में हमेशा अमर रहेंगे |

साहित्य , राजनीति , इतिहास , दर्शन एवं अन्य विषयों पर सम्पूर्णानन्द जी द्वारा लिखी गयी प्रसिद्ध कृति -

                                                                 समाजवाद , ब्राह्मण सावधान , ज्योतिर्विनोद , पृथ्वी से सप्तर्षि मण्डल , हिन्दू देव परिवार का विकास , वेदार्थ प्रवेशिका , चीन की राज्यक्रान्ति , अन्तरिक्ष यात्रा , गणेश , आर्यो का आदिदेश , व्रात्यकाण्ड , चिद्विलास , जीवन और दर्शन , स्फुट विचार , अधूरी क्रान्ति , भारतीय सृष्टि क्रम विचार , अधूरी क्रान्ति , सम्राट अशोक , सम्राट हर्षवर्धन , महादजी सिन्धिया , चेतसिंह , महात्मा गाँधी , देशबन्धु चितरंजनदास इत्यादि|

तो आपने डॉ संपूर्णानंद की जीवनी (Dr. Sampurnanand Biography) पढ़ ली है , अगर आपको कुछ कमी लगे तो कमेंट करें , हम आर्टिकल अपडेट कर देंगे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

अगर आप कुछ कहना चाहते हैं , इस लेख के बारे में तो प्लीज कमेंट करें |

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बलिहारी गुर आपणैं का संदर्भ , प्रसंग सहित व्याख्या । Sakhi । Kabeer Ke Dohe Class 11 Up Board Solutions

प्रस्तुत पद्यांश "बलिहारी गुर आपणैं ‘" का संदर्भ , प्रसंग , व्याख्या , काव्य सौंदर्य तथा शब्दार्थ इस आर्टिकल में लिखा गया है। जो की कबीरदास जी की रचना है , ये छात्रों के लिए काफी मददगार होने वाला है। खास बात यह है कि अगर आप यूपी बोर्ड के 11वीं में हो तो हिंदी के "काव्य" पाठ 1 में "साखी" शीर्षक से है। आपको दूढ़ने में दिक्कत ना हो इसलिए हर एक "दोहे" का आर्टिकल अलग - लिखा गया है। (यह आर्टिकल आप Gupshup News वेबसाइट पर पढ़ रहे हो जिसे लिखा है, अवनीश कुमार मिश्रा ने, ये ही इस वेबसाइट के ऑनर हैं)                               दोहा बलिहारी गुर आपणैं, द्यौहाड़ी कै बार। जिनि मानिष तैं देवता, करत न लागी बार॥ सन्दर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी के "काव्य खंड" में ‘साखी’ शीर्षक से उद्धृत है, जो साखी ग्रंथ से लिया गया है। जिसके रचयिता कबीरदास जी हैं। प्रसंग - कबीरदास ने प्रस्तुत दोहे में गुरु के प्रति अपनी भावना व्यक्त किया है और महिमा का वर्णन करते हुए उनपर न्यौछावर हो जाने की बात की है।  व्याख्या - प्...

मेरी भव-बाधा हरौ, राधा नागरि सोइ की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या । Meri Bhaw Badha Harau Doha Bihari Lal

"मेरी भव-बाधा हरौ" की संदर्भ सहित व्याख्या इस आर्टिकल में की गई है। जो कि रससिद्ध कवि बिहारी की रचना है। और खास बात यह है कि यह पद्यांश यूपी बोर्ड के 10वीं के हिन्दी के काव्य में "भक्ति" शीर्षक से है। तो अगर आप 10वीं में हो तो आपके लिए ये काम की आर्टिकल है। आपके परीक्षा में आ सकता है।  ये दोहा शीर्षक का पहला "दोहा" है। आपको ढूढ़ने में दिक्कत ना हो इसलिए हर एक "पद" के लिए अलग - आर्टिकल लिखा गया है। (यह आर्टिकल आप Gupshup News वेबसाइट पर पढ़ रहे हो जिसे लिखा अवनीश कुमार मिश्रा ने वे ही इस वेबसाइट के ऑनर हैं) दोहा - मेरी भव-बाधा हरौ, राधा नागरि सोइ । जा तन की झांईं परै, स्यामु हरित-दुति होइ॥ संदर्भ - प्रस्तुत दोहा  हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी के "काव्य खंड" में "भक्ति " शीर्षक से उद्धृत है , जोकि रीतिकाल के रससिद्ध कवि बिहारी द्वारा रचित ‘बिहारी सतसई’ नामक ग्रंथ से लिया गया है। प्रसंग - प्रस्तुत पंक्ति में कवि ने राधा जी की वंदना की है। प्रस्तुत दोहे के कईं भाव हैं तो सभी को लिखा जा रहा है, जिससे समझने में आसानी हो। व्याख्या -   1...

दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट संदर्भ , प्रसंग सहित व्याख्या । Deepak Diya Tel Bhar । Sakhi । Kabeer Ke Dohe Class 11 Up Board Solutions

प्रस्तुत पद्यांश "दीपक दीया तेल भरि‘" का संदर्भ , प्रसंग , व्याख्या , काव्य सौंदर्य तथा शब्दार्थ इस आर्टिकल में लिखा गया है। जो की कबीरदास जी की रचना है , ये छात्रों के लिए काफी मददगार होने वाला है। खास बात यह है कि अगर आप यूपी बोर्ड के 11वीं में हो तो हिंदी के "काव्य" पाठ 1 में "साखी" शीर्षक से है। आपको दूढ़ने में दिक्कत ना हो इसलिए हर एक "दोहे" का आर्टिकल अलग - लिखा गया है। (यह आर्टिकल आप Gupshup News वेबसाइट पर पढ़ रहे हो जिसे लिखा है, अवनीश कुमार मिश्रा ने, ये ही इस वेबसाइट के ऑनर हैं)                               दोहा दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट। पूरा किया बिसाहुणाँ, बहुरि न आवौं हट्ट॥ सन्दर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी के "काव्य खंड" में ‘साखी’ शीर्षक से उद्धृत है, जो साखी ग्रंथ से लिया गया है। जिसके रचयिता कबीरदास जी हैं। प्रसंग - प्रस्तुत दोहे में कबीरदास जी ने भक्ति पर बल देते हुए कहा कि इस योनि में भक्ति कर लेने से जीवन - मरण चक्र से मुक्ति मिल जाएगी। व्याख्या - प्रस्तुत पंक्ति...