सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जाने इस तारीख़ को आयेगा यूपी बोर्ड 2023 का रिज़ल्ट । up board result 2023 kab aayega

लखनऊ - यूपी बोर्ड की परीक्षा हो चुकी है। अब इंतज़ार है तो सिर्फ़ रिजल्ट्स का। जितने भी बच्चों ने परीक्षा दी है सब परिणाम की ओर देख रहे हैं। उनके लिए अच्छी और राहतभरी ख़बर है क्योंकि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इनका रिज़ल्ट आ सकता है। 1.4 लाख से अधिक टीचर्स लगे हुए हैं कॉपियों को चेक करने में। जैसे ही मूल्यांकन का दौर ख़त्म होगा तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।  परिषद ने लगभग 1.86 करोड़ हाई स्कूल परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 89,698 परीक्षक नियुक्त किए हैं. अन्य 54,235 परीक्षक 1.33 करोड़ इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपी चेक करेंगे। कॉपी चेकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की बेईमानी न हो सके। जहां पर कॉपी चेक की जाएगी उसके 100 मीटर के अंदर धारा 144 लागू किया गया है।

UP Board Solutions for Class 12 Sahityik Hindi गद्य Chapter 1 राष्ट्र का स्वरूप वासुदेवशरण अग्रवाल

UP Board Solutions for Class 12 Sahityik Hindi गद्य Chapter 1 राष्ट्र का स्वरूप राष्ट्र का स्वरूप – जीवन/साहित्यिक परिचय प्रश्न-पत्र में पाठ्य-पुस्तक में संकलित पाठों में से लेखकों के जीवन परिचय, कृतियाँ तथा भाषा-शैली से सम्बन्धित एक प्रश्न पूछा जाता हैं। इस प्रश्न में किन्हीं 4 लेखकों के नाम दिए जाएँगे, जिनमें से किसी एक लेखक के बारे में लिखना होगा। इस प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। जीवन-परिचय एवं साहित्यिक उपलब्धियाँ भारतीय संस्कृति और पुरातत्त्व के विद्वान वासुदेवशरण अग्रवाल का जन्म वर्ष 1904 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खेड़ा’ नामक ग्राम में हुआ था। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद एम.ए. पी.एच.डी. तथा डी.लिट की उपाधि इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होंने पालि, संस्कृत, अंग्रेजी आदि भाषाओं एवं उनके साहित्य का गहन अध्ययन किया। ये काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भारती महाविद्यालय में ‘पुरातत्त्व एवं प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष रहे। वासुदेवशरण अग्रवाल दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय के भी अध्यक्ष रहे। हिन्दी की इस महान् विभूति का वर्ष 1967 में स्वर्ग