सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय । UP Board 10th सामाजिक विज्ञान पाठ 1

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय इकाई-1:भारत और समकालीन विश्व-2              इतिहास                             खण्ड-I : घटनाएँ एवं प्रक्रियाएँ   अध्याय 1.                         यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय                             अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर                 (क) एन०सी०ई० आर०टी० पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न   संक्षेप में लिखें प्रश्न 1. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें- (क) ज्युसेपे मेत्सिनी (ख) काउंट कैमिलोद कादूर (ग) यूनानी स्वतन्त्रता युद्ध (घ) फ्रैंकफर्ट संसद (ङ) राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं की भूमिका उत्तर― (क)ज्युसेपे मेत्सिनी―ज्युसेपे मेत्सिनी एक युवा क्रांतिकारी था। उसका जन्म 1807 ई० में जेनोआ में हुआ था। वह कार्बोनारी के गुप्त संगठन का सदस्य बन गया था। चौबीस वर्ष की आयु में लिगुरिया में क्रांति कराने के कारण उसे बहिष्कृत कर दिया गया था। इसके बाद ही दो प्रमुख भूमिगत संगठनों का गठन किया। इनमें पहला था―’यंग-इटली’ और दूसरा था―’यंग-यूरोप’। ‘यंग-यूरोप’ के सदस्य पोलैंड, फ्रांस, इटली और जर्मन राज्य में समान विचार रखने वाले युवा सदस्य थे। मेत्सिनी का विचार एवं विश्वास