सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ वासुदेवशरण अग्रवाल जी का जीवन - परिचय हिन्दी में

डॉ० वासुदेवशरण अग्रवाल जी का जीवन -  परिचय डॉ० वासुदेवशरण अग्रवाल जी का जन्म सन् 1904 ई० में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खेड़ा नामक ग्राम में हुआ था | इनका गृह जनपद तो मेरठ था पर इनके माता - पिता लखनऊ में ही रहते थे ; इसलिए वासुदेवशरण अग्रवाल जी का बचपन लखनऊ में ही व्यतीत हुआ और प्रारम्भिक शिक्षा भी यहीं पर हुई | डॉ वासुदेवशरण अग्रवाल जी ने एम० ए० की पढ़ाई  काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पूरी की तथा 'पाणिनिकालीन भारत' नामक शोध - प्रबन्ध पर इन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय से डी० लिट्० की उपाधि प्राप्त हुई | वासुदेवशरण अग्रवाल जी ने उच्चकोटि के विद्वान के रूप में प्रसिद्धियाँ प्राप्त की | अग्रवाल जी ने संस्कृत , पालि एवं अंग्रेजी भाषाओं ; भारतीय संस्कृति और पुरातत्व का गहन अध्ययन किया | वासुदेवशरण जी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 'पुरातत्त्व एवं प्राचीन इतिहास विभाग' के अध्यक्ष रहे और बाद में आचार्य पद को सुशोभित किया | अग्रवाल जी केन्द्रीय सरकार के पुरातत्त्व विभाग में संचालक के पद पर एवं दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में अध्यक्ष तथा आचार्य पद पर भी काम किया | वासु