सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जाने इस तारीख़ को आयेगा यूपी बोर्ड 2023 का रिज़ल्ट । up board result 2023 kab aayega

लखनऊ - यूपी बोर्ड की परीक्षा हो चुकी है। अब इंतज़ार है तो सिर्फ़ रिजल्ट्स का। जितने भी बच्चों ने परीक्षा दी है सब परिणाम की ओर देख रहे हैं। उनके लिए अच्छी और राहतभरी ख़बर है क्योंकि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इनका रिज़ल्ट आ सकता है।
1.4 लाख से अधिक टीचर्स लगे हुए हैं कॉपियों को चेक करने में। जैसे ही मूल्यांकन का दौर ख़त्म होगा तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
परिषद ने लगभग 1.86 करोड़ हाई स्कूल परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 89,698 परीक्षक नियुक्त किए हैं. अन्य 54,235 परीक्षक 1.33 करोड़ इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपी चेक करेंगे।
कॉपी चेकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की बेईमानी न हो सके।
जहां पर कॉपी चेक की जाएगी उसके 100 मीटर के अंदर धारा 144 लागू किया गया है।

टिप्पणियाँ