नई दिल्ली (Gupshup News Desk) - जिस कोरोना ने पिछले एक सालों से संपूर्ण विश्व दबोच रखा है। भारत में फिर से उसी ने अपने जंजीर में जकड़ने में तेजी ला दी है। पिछले 24 घंटे में भारत में 40 हज़ार से ज्यादा नए मामले आ चुके हैं।
नमस्कार, आदाब मैं हूं अवनीश कुमार मिश्रा
कोरोना महामारी एक बार फ़िर से भारत में अपना कब्जा जमाने का प्रयास कर रही है। और इस प्रयास में सफ़ल भी हो रही है। पिछले कईं महीनों से नए मामले बिल्कुल कम आ रहे थे। लग रहा था जैसे कोरोना चला गया हो। मगर अब फिर से लौट आया है कोरोना। जिस तरह से पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है उससे तो यही लग रहा है कि कोरोना एक बार फिर से हावी हो चुकी है। खास बात ये है कि टीका भी काम नहीं कर रहा है।
Also Read - Corona Update - लग सकता है फिर से लॉकडाउन, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों से बैठक । Gupshup News
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 24 घंटे में भारत में 40 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, और 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जो कि सोचने पर मजबूर कर रही है। कि एक बार फ़िर से कहीं लॉकडाउन वाली स्थिति ना आ जाए।
बताते चलें कि 110 दिनों के बाद में 40 हज़ार का आंकड़ा छुआ है। ये मामले तब आते थे जब कोरोना अपने फुल मूड में था। और अब लग रहा है, शायद फिर फुल मूड आ गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आप कुछ कहना चाहते हैं , इस लेख के बारे में तो प्लीज कमेंट करें |