सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Corona Update - लग सकता है फिर से लॉकडाउन, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों से बैठक । Gupshup News

नई दिल्ली (Gupshup News Desk) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कोराेना के बढ़ते मामलों पर 17 मार्च को दोपहर 12:30 बजे वर्चुअल बैठक में नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे। जहां पर लॉकडाउन (Lockdown 2021) लगाने, टीकाकरण पर जोर देने, लोगों को जागरूक करने जैसे अन्य और मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

Corona Update, Narendra Modi Meeting, Gupshup News

नमस्कार, आदाब मैं हूं अवनीश कुमार मिश्रा

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री 17 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा करेंगे। यह वर्चुअल बैठक होगी जो कि दोपहर 12:30 पर होगी।
गौरतलब हो कि इन दिनों कोरोना काफ़ी तेजी से अपना पैर पसार रहा है। इस वर्ष के शुरुआत में जहां 10 हज़ार रोजाना कोरोना मरीज निकलते थे वहीं अब कुछ दिनों से 25 हज़ार से ज्यादा निकलने लगे हैं।  

मौत के आंकड़े बढ़ें है - 

8 मार्च से 16 मार्च के बीच मौतों की संख्‍या में भी 28 प्रतिशत का इजाफा देखा गया, जो पिछले छह हफ्तों में सबसे ज्‍यादा है। मौत के बढ़ते आंकड़े देखकर स्वास्थ मंत्रालय और सरकार एक्शन में आ गई है।


इन राज्यों में निकल रहे ज्यादा मरीज -

16 मार्च को देशभर में 24,492 नए मामले सामने आए है। वहीं अकेले महाराष्‍ट्र से कोरोना के 17000 से ज्यादा नए मामले सामने मामले हर रोज़ आ रहे हैं। वहीं अन्य राज्यों पंजाब (1,463), कर्नाटक (1,135), केरल (1,970), गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान आदि में भी इसी तरह के काम ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

इस तरह से बढ़ते केसेस को देखकर लगता है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मार्च दोपहर 12:30 पर होने वाली वर्चुअल बैठक में राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों से टीकाकरण में तेजी लाने, लोगों को जागरूक करने, लॉकडाउन लगाने जैसी गंभीर मुद्दों पर बात कर सकते हैं। हालांकि अभी सभी राज्यों में लॉकडाउन लगाने जैसी कोई बात नहीं है। फ़िर भी प्रशासन को सतर्क और कोरोना को जांच में तेजी लाने पर भी बात कर सकते हैं। शहर से आने वालों लोगों के बारे में, उन्हें शहर गांव आने के लिए प्रेरित करेंगे या फिर कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे इसके विषय में भी बात कर सकते हैं। बहुत सारे ऐसे पहलू होंगे जिनपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी भव-बाधा हरौ, राधा नागरि सोइ की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या । Meri Bhaw Badha Harau Doha Bihari Lal

"मेरी भव-बाधा हरौ" की संदर्भ सहित व्याख्या इस आर्टिकल में की गई है। जो कि रससिद्ध कवि बिहारी की रचना है। और खास बात यह है कि यह पद्यांश यूपी बोर्ड के 10वीं के हिन्दी के काव्य में "भक्ति" शीर्षक से है। तो अगर आप 10वीं में हो तो आपके लिए ये काम की आर्टिकल है। आपके परीक्षा में आ सकता है।  ये दोहा शीर्षक का पहला "दोहा" है। आपको ढूढ़ने में दिक्कत ना हो इसलिए हर एक "पद" के लिए अलग - आर्टिकल लिखा गया है। (यह आर्टिकल आप Gupshup News वेबसाइट पर पढ़ रहे हो जिसे लिखा अवनीश कुमार मिश्रा ने वे ही इस वेबसाइट के ऑनर हैं) दोहा - मेरी भव-बाधा हरौ, राधा नागरि सोइ । जा तन की झांईं परै, स्यामु हरित-दुति होइ॥ संदर्भ - प्रस्तुत दोहा  हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी के "काव्य खंड" में "भक्ति " शीर्षक से उद्धृत है , जोकि रीतिकाल के रससिद्ध कवि बिहारी द्वारा रचित ‘बिहारी सतसई’ नामक ग्रंथ से लिया गया है। प्रसंग - प्रस्तुत पंक्ति में कवि ने राधा जी की वंदना की है। प्रस्तुत दोहे के कईं भाव हैं तो सभी को लिखा जा रहा है, जिससे समझने में आसानी हो। व्याख्या -   1...

Gori Tori Chunari Ba Lal - Lal Re Song Lyrics | गोरी तोरी चुनरी बा लाल - लाल रे लिरिक्स | Ritesh Pandey New Song Lyrics | अंतरा सिंह 'प्रियंका'

गोरी तोरी चुनरी बा लाल - लाल रे गाना भोजपुरी का सुपरहिट गाना है | इसे पहले विशाल दूबे ने गाया था | वे ही इस गाने के राइटर हैं | अब इस गाने को रितेश पाण्डे व अंतरा सिंह 'प्रियंका' ने गाया है | म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने | इस गाने को वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया है | इसे गाने के मुखड़े का अर्थ - गोरी तोरी चुनरी बा लाल - लाल रे गाना में नायिका कहती है कि जब घर से बाहर निकलती हूँ तो सब हमसे आँखे लड़ाना चाहते हैं | मतलब प्यार करना चाहते हैं | और सभी हमारे गोरे - गोरे गाल को छूना चाहते हैं | इस पर नायक कहता है कि जब तुम सड़क पर लाल रंग की चुनरी पहनकर निकलती हो तब कमाल की चाल चलती हो | -:- गोरी तोरी चुनरी बा लाल - लाल रे लिरिक्स -:- जब निकले नी घर से बहरिया , चाहे सभे लड़ावल नजरिया सभे छुअल चाहे हमरो गोर गाल रे , गोर गाल रे अरे गोर गाल रे (बात बुझाता) गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे (ओहसे का) गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे (तब) रोड पर चलेलु कमाल चाल रे (अरे जिय) गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे रोड पर चलेलु कमाल चाल रे (साँचो) गोरी तोरी चुनरी बा लाल ल...

बलिहारी गुर आपणैं का संदर्भ , प्रसंग सहित व्याख्या । Sakhi । Kabeer Ke Dohe Class 11 Up Board Solutions

प्रस्तुत पद्यांश "बलिहारी गुर आपणैं ‘" का संदर्भ , प्रसंग , व्याख्या , काव्य सौंदर्य तथा शब्दार्थ इस आर्टिकल में लिखा गया है। जो की कबीरदास जी की रचना है , ये छात्रों के लिए काफी मददगार होने वाला है। खास बात यह है कि अगर आप यूपी बोर्ड के 11वीं में हो तो हिंदी के "काव्य" पाठ 1 में "साखी" शीर्षक से है। आपको दूढ़ने में दिक्कत ना हो इसलिए हर एक "दोहे" का आर्टिकल अलग - लिखा गया है। (यह आर्टिकल आप Gupshup News वेबसाइट पर पढ़ रहे हो जिसे लिखा है, अवनीश कुमार मिश्रा ने, ये ही इस वेबसाइट के ऑनर हैं)                               दोहा बलिहारी गुर आपणैं, द्यौहाड़ी कै बार। जिनि मानिष तैं देवता, करत न लागी बार॥ सन्दर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी के "काव्य खंड" में ‘साखी’ शीर्षक से उद्धृत है, जो साखी ग्रंथ से लिया गया है। जिसके रचयिता कबीरदास जी हैं। प्रसंग - कबीरदास ने प्रस्तुत दोहे में गुरु के प्रति अपनी भावना व्यक्त किया है और महिमा का वर्णन करते हुए उनपर न्यौछावर हो जाने की बात की है।  व्याख्या - प्...