सरयू नदी स्वच्छता अभियान के तहत कर्नलगंज में मनिहारी गांव स्थित यमद्वितीया घाट पर सरयू नदी के शमशान व घाट की सफाई का अभियान गांधी जयंती के मौके पर चलाया गया जिसमें स्थानीय युवा, आज़ाद युवा फाउंडेशन व नेचर क्लब फाउंडेशन के डेढ़ दर्जन सदस्यों ने मिलकर नदी के तट से करीब 20 क्वंटल कचरा साफ किया। सरयू नदी में सफाई का अभियान टर्टल सर्वाइवल एलायंस के नेतृत्व में आज़ाद युवा फाउंडेशन व नेचर क्लब गोण्डा के द्वारा कटरा घाट पर भी विगत 4 वर्षों से चल रहा है और अब इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरयू वालों ने कमर कसा है। अभियान के अभिषेक दुबे ने बताया कि अब सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर एक-एक करके सफाई अभियान स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे बढ़ाना है और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ रहे हैं। स्थानीय युवा अवनीश मिश्र व मनीष मिश्र घाट के आसपास के युवाओं से अभियान में जुड़ने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही नदी का उद्धार हो सकता है। हर्षित सिंह ने कहा कि सरयू नदी में कचरा न फेंका जाए, इसके जीवों व वनस्पतियों का संरक्षण हो, यही धर्म का मूल है। डॉ आशीष गुप्ता ने यमद्वितीया घाट के आसपास की हरियाली को सराहा और उसे संरक्षित करने के लिए अभियान को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर अतुल सिंह, शुभांकन मिश्रा, आनंद, विनीत, हिमांशु, रोहित, अनिल आदि युवा मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आप कुछ कहना चाहते हैं , इस लेख के बारे में तो प्लीज कमेंट करें |