*1. मेष:*- यह माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभाशुभ कारक है। परिश्रम से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। परोपकार के कार्य में आपका धन व्यय होगा। रोजगार, नौकरी की स्थिति समान रहेगी। मन में तनाव और चिंता रहेगी। मान पद प्रतिष्ठा की सुरक्षा रहेगी।
*2. वृष :-* यह माह आपके लिए शनि की लघु की ढैया के कारण अशुभ फलदायक है। आवश्यक कार्यों में रुकावट व अल्प लाभ होगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। लोगों को धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में अरुचि पैदा होगी।
*3. मिथुन:*- यह माह आपके लिए शुभाशुभ फलदायक है। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। परंतु व्यापार में अल्प लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे परंतु रिश्तेदार आपसे गहरा स्वार्थ रखेंगे। ज्यादा दौड़-धूप और प्रपंच की अधिकता रहेगी।
*4. कर्क :-* यह माह आपके लिए शुभ अशुभ मिश्रित फलदायक रहेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। व्यय की अधिकता रहेगी। श्रेष्ठ जनों की संगति से लाभ होगा। घरेलू सुख में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। भूमि भवन, वाहन का सुख प्राप्त होगा। धनोपार्जन सामान्य रहेगा।
*5. सिंह:-* अपने उद्देश्यों में सफलता प्राप्त होगी। अनेक पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। गृहस्थी घर में सुख शांति बनी रहेगी। नजदीकी लोगों से विवाद हो सकता है। जीवन साथी से भी कुछ विरोध की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नवीन कार्यों की भी योजना बन सकती है।
*6. कन्या:*- प्रत्येक शुभ कार्य कठोर परिश्रम करने पर ही बनेंगे। घर, ग्रहस्थी, स्त्री पुत्र आदि का सुख प्राप्त होगा। श्रेष्ठ संगति से लाभ होगा। महिला का सहयोग आपके कार्य को स्थिर बना सकता है।
*7. तुला:*- विद्वानों और गुरुजनों का परामर्श आपके लिए हितकारी होगा। आत्मशक्ति का उदय, श्रेष्ठ संगति से बौद्धिक विकास, आजीविका के क्षेत्र में विस्तार होगा, स्वजन समाज से हर्ष लाभ, उच्च समाज में अनुकूलता, माता पिता का सुख श्रेष्ठ रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
*8. वृश्चिक:*- धन के दुरुपयोग को रोकने की चेष्टा करें। व्यापार एवं कामधंधे की चिंता पूर्ववत रहेगी। इष्ट मित्र, कुटंबियों से दुख और व्यवहार असहनीय होगा। किसी अधीनस्थ व्यक्ति के कारण धन की हानि हो सकती है।
*9. धनु:*- यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। शुत्रुओं से सावधान रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन होगा। ऋण या पैसों का लेनदेन न करे। यह आपके लिए नुकसानदेह होगा। किसी अतिघनिष्ठ व्यक्ति के कारण धन की हानि हो सकती है।
*10. मकर:* यह माह आपके लिए शुभदायक रहेगा। ऋण के लेन देन की समस्या कम होगी। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आर्थिक चिंताओं से परेशानियों में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें।
*11.कुंभ:* सेवा कार्य में पदोन्नति का योग है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा का योग है। बुद्धि में नवीन चमत्कार होगा। आर्थिक स्थिति से परेशानी उत्पन्न होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ कलह की स्थिति हो सकती है। मनमानी प्रवृत्ति से आपको बहुत हानि हो सकती है।
*12.मीन:* अल्पकालिक उत्साहवर्धक परिस्थितियां प्राप्त होगी। यशश्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य कार्य प्रारब्ध का सुख सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता रहेगी। दृव्य की हानि व परिजनों से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं ।
पण्डित आनंदराज मिश्रा जी के अनुसार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आप कुछ कहना चाहते हैं , इस लेख के बारे में तो प्लीज कमेंट करें |