*1. मेष:*- यह माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभाशुभ कारक है। परिश्रम से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। परोपकार के कार्य में आपका धन व्यय होगा। रोजगार, नौकरी की स्थिति समान रहेगी। मन में तनाव और चिंता रहेगी। मान पद प्रतिष्ठा की सुरक्षा रहेगी। *2. वृष :-* यह माह आपके लिए शनि की लघु की ढैया के कारण अशुभ फलदायक है। आवश्यक कार्यों में रुकावट व अल्प लाभ होगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। लोगों को धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में अरुचि पैदा होगी। *3. मिथुन:*- यह माह आपके लिए शुभाशुभ फलदायक है। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। परंतु व्यापार में अल्प लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे परंतु रिश्तेदार आपसे गहरा स्वार्थ रखेंगे। ज्यादा दौड़-धूप और प्रपंच की अधिकता रहेगी। *4. कर्क :-* यह माह आपके लिए शुभ अशुभ मिश्रित फलदायक रहेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। व्यय की अधिकता रहेगी। श्रेष्ठ जनों की संगति से लाभ होगा। घरेलू सुख में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। भूमि भवन, वाहन का सुख प्राप्त होगा। धनोपार्जन सामान्य रहेगा। *5. सिंह:-* अपने उद्देश्यों में सफलता प्राप्त होगी। अनेक...