गोंडा (Gupshup News Desk) - करनैलगंज के युवाओं ने लोगों की सेवा करने की नीयत से 'टीम युवा मोर्चा कर्नलगंज' नाम से संस्था की। स्थापना की और टीम का भी गठन किया। इसकी स्थापना महेश राज शुक्ला ने किया जो की समाज सेवा के साथ - साथ भोजपुरी और अवधी के गायक भी हैं।
नमस्कार, आदाब मैं हूं अवनीश कुमार मिश्रा
24 अक्टूबर 2021 को करनैलगंज के युवा सिंगर महेश राज शुक्ला के अगुवाई में 'टीम युवा मोर्चा कर्नलगंज' की हुई स्थापना और टीम का गठन भी हुआ गठन के दौरान सचिन गोस्वामी को संचालक बनाया गया और दौलतराम शर्मा को उपाध्यक्ष और साथ ही रानू गौतम , सानू गौतम, अभिषेक कश्यप,अमर गोस्वामी ,आशुतोष शुक्ल"साजल", विनीत गोस्वामी, विष्णु तिवारी, धीरू तिवारी, प्रदीप तिवारी , संजय गौतम को कार्यकर्ता पद पर आसीन किया गया, साथ ही नवीन यादव और भानु गौतम को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया ।
इस टीम का गठन अमृत बाल मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ जोकि करनैलगंज विधानसभा के परसपुर ब्लॉक में है। जहां पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सबने इस काम की सराहना की। और संगठन में शामिल किए गए लोगों ने सच्चे मन से काम करने की बात कही।
महेश राज शुक्ल ने बताया कि टीम का मुख्य उद्देश्य है सहयोग,सेवा , समर्पण।
महेश राज शुक्ला भोजपुरी, अवधी सिंगर हैं जोकि समाज में जागरूकता और लोगों की सेवा सालों से कर रहे हैं। और अब टीम बनाकर लोगों की सेवा करने का सोच रखकर इस संगठन का निर्माण किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आप कुछ कहना चाहते हैं , इस लेख के बारे में तो प्लीज कमेंट करें |