सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Piya Milan Chauraha Bhojpuri Movie । Pradeep Pandey Chintu, Maneesha Yadav । Film Trailer Release

भोजीवुड (Gupshup News Desk) - भोजपुरी के युवा सुपरस्टार प्रदीप पांडेय 'चिंटू' (Pradeep Pandey 'Chintu') की नई फ़िल्म पिया मिलन चौराहा (Piya Milan Chauraha Bhojpuri Movie) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जोकि काफ़ी शानदार है। और कुछ अलग है।

नमस्कार, आदाब मैं हूं अवनीश कुमार मिश्रा

सुपरस्टार चिंटू पांडेय की नई फ़िल्म पिया मिलन चौराहा का ट्रेलर (Piya Milan Chauraha Bhojpuri Movie Trailer 2021) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। जोकि काफ़ी अच्छा है।
फ़िल्म में चिंटू के साथ मनीषा यादव (Chintu With Maneesha Yadav) होगी। इसके अलावा अमित शुक्ला, देव सिंह, अनीता रावत, स्वेता वर्मा आदि बेहतरीन कलाकार नज़र आ रहे हैं।
डायरेक्टर लालजी यादव ने हर एक कलाकार से अच्छा काम करवाया है। ये ही फ़िल्म के राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं।


गढ़ी माई मूवीज के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म में हिंदू और मुस्लिम की प्रेम कहानी है। हीरो, हीरोइन के प्यार में धर्म नाम की चिड़िया दोनों पर पर टोंट मारती है। इसी से संघर्ष की कहानी है। पिया मिलन चौराहा में। ज्यादा कहानी के लिए आप फिल्म आने तक का इंतजार करें या ट्रेलर को देख लें।
फ़िल्म के गाने कुछ खास नहीं हैं। लेकिन औसतन अच्छे हैं। फिल्म में आपको प्यार - मोहब्बत के साथ - साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा। हल्की - फुल्की कॉमेडी भी होगी। मतलब हर वो चीज होगी जो बाकी की फिल्मों में होता है। लेकिन मेन फोकस दूसरे धर्म के प्यार - मोहब्बत में आने वाले रुकावट और संघर्ष को दिखाया गया है। 
इस फ़िल्म का ट्रेलर पैसा वसूल है और फ़िल्म भी पैसा वसूल होने वाली है।

टिप्पणियाँ