सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Litti Chokha Bhojpuri Movie Review । Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani । Gupshup News

भोजीवुड (Gupshup News Desk) - भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Superstar Khesari Lal Yadav) की एक नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जोकि भोजपुरी में कुछ नया है। साथ में हैं, काजल राघवानी। फिल्म है लिट्टी - चोखा (Litti Chokha Bhojpuri Film)।

नमस्कार, आदाब मैं हूं अवनीश कुमार मिश्रा

लिट्टी - चोखा भोजपुरी में एक नई कहानी वाली फिल्म है। क्योंकि भोजपुरी में अक्सर वहीं घिसी - पिटी कहानी वाली फिल्में देखने को मिलती हैं। 
लिट्टी - चोखा फ़िल्म (Litti Chokha Film Story) ने दिखा दिया है की भोजपुरी में भी अच्छे मुद्दे वाली फिल्में बन सकती हैं। और बिना किसी अश्लीलता के भी।


कहानी के बारे में हम ज्यादा नहीं बताएंगे नहीं तो आप ट्रेलर और फ़िल्म (Litti Chokha Bhojpuri Movie Download) नहीं देखोगे। लेकिन इतना बताए देता हूं कि ये फ़िल्म किसानों की समस्याओं पर बनी है। कि कैसे कर्ज़ में फंसा लिट्टी अपनी पत्नी को छोड़कर शहर कमाने जाता है। और कर्ज़ चुकाने में असमर्थ होने पर आत्महत्या कर लेता है। 
ट्रेलर देखकर लगता है फ़िल्म में खेसारी का डबल रोल है। फ़िल्म में खेसारी का नाम लिट्टी है और काजल (Kajal Raghwani) का नाम चोखा है। 
इस फ़िल्म में आपको किसानों की समस्याओं के साथ - साथ प्यार - मोहब्बत और कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। फ़िल्म में लिट्टी यानि खेसारी की आत्महत्या सस्पेंस का विषय है। गाने भी काफ़ी अच्छे - अच्छे हैं। ओम झा और मधुकर आनंद (Madhukar Anand And Om Jha) का म्यूजिक काफ़ी शानदार है। सबसे अच्छी बात अश्लीलता नहीं है फ़िल्म में।

Also Read -






फ़िल्म के सभी पात्रों ने अच्छा काम किया है काजल, खेसारी के अलावा मनोज टाइगर (Manoj Tiger) और बाकी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। फ़िल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल ने कलाकारों के अंदर से उनकी नेचुरल एक्टिंग निकाली है। जो कि काबिल - ऐ - तारीफ़ है। सबसे ज्यादा तारीफ़ करनी होगी प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा की जिन्होंने एक नए विषय की फ़िल्म बनाने में अपना पैसा लगाया।
ओवर आल फ़िल्म काफ़ी अच्छी है। लेकिन सफल कितना होती है ये तो सिनेमाहाल में लगने के बाद पता चलेगा।
अगर बात करें ट्रेलर के सफलता की तो लिट्टी - चोखा RDC Bhojpuri नाम के एक नए चैनल पर रिलीज़ की गई है जिसका सब्सक्राइबर काफ़ी कम हैं लेकिन फिर भी अच्छे व्यूज आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बलिहारी गुर आपणैं का संदर्भ , प्रसंग सहित व्याख्या । Sakhi । Kabeer Ke Dohe Class 11 Up Board Solutions

प्रस्तुत पद्यांश "बलिहारी गुर आपणैं ‘" का संदर्भ , प्रसंग , व्याख्या , काव्य सौंदर्य तथा शब्दार्थ इस आर्टिकल में लिखा गया है। जो की कबीरदास जी की रचना है , ये छात्रों के लिए काफी मददगार होने वाला है। खास बात यह है कि अगर आप यूपी बोर्ड के 11वीं में हो तो हिंदी के "काव्य" पाठ 1 में "साखी" शीर्षक से है। आपको दूढ़ने में दिक्कत ना हो इसलिए हर एक "दोहे" का आर्टिकल अलग - लिखा गया है। (यह आर्टिकल आप Gupshup News वेबसाइट पर पढ़ रहे हो जिसे लिखा है, अवनीश कुमार मिश्रा ने, ये ही इस वेबसाइट के ऑनर हैं)                               दोहा बलिहारी गुर आपणैं, द्यौहाड़ी कै बार। जिनि मानिष तैं देवता, करत न लागी बार॥ सन्दर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी के "काव्य खंड" में ‘साखी’ शीर्षक से उद्धृत है, जो साखी ग्रंथ से लिया गया है। जिसके रचयिता कबीरदास जी हैं। प्रसंग - कबीरदास ने प्रस्तुत दोहे में गुरु के प्रति अपनी भावना व्यक्त किया है और महिमा का वर्णन करते हुए उनपर न्यौछावर हो जाने की बात की है।  व्याख्या - प्...

मेरी भव-बाधा हरौ, राधा नागरि सोइ की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या । Meri Bhaw Badha Harau Doha Bihari Lal

"मेरी भव-बाधा हरौ" की संदर्भ सहित व्याख्या इस आर्टिकल में की गई है। जो कि रससिद्ध कवि बिहारी की रचना है। और खास बात यह है कि यह पद्यांश यूपी बोर्ड के 10वीं के हिन्दी के काव्य में "भक्ति" शीर्षक से है। तो अगर आप 10वीं में हो तो आपके लिए ये काम की आर्टिकल है। आपके परीक्षा में आ सकता है।  ये दोहा शीर्षक का पहला "दोहा" है। आपको ढूढ़ने में दिक्कत ना हो इसलिए हर एक "पद" के लिए अलग - आर्टिकल लिखा गया है। (यह आर्टिकल आप Gupshup News वेबसाइट पर पढ़ रहे हो जिसे लिखा अवनीश कुमार मिश्रा ने वे ही इस वेबसाइट के ऑनर हैं) दोहा - मेरी भव-बाधा हरौ, राधा नागरि सोइ । जा तन की झांईं परै, स्यामु हरित-दुति होइ॥ संदर्भ - प्रस्तुत दोहा  हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी के "काव्य खंड" में "भक्ति " शीर्षक से उद्धृत है , जोकि रीतिकाल के रससिद्ध कवि बिहारी द्वारा रचित ‘बिहारी सतसई’ नामक ग्रंथ से लिया गया है। प्रसंग - प्रस्तुत पंक्ति में कवि ने राधा जी की वंदना की है। प्रस्तुत दोहे के कईं भाव हैं तो सभी को लिखा जा रहा है, जिससे समझने में आसानी हो। व्याख्या -   1...

दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट संदर्भ , प्रसंग सहित व्याख्या । Deepak Diya Tel Bhar । Sakhi । Kabeer Ke Dohe Class 11 Up Board Solutions

प्रस्तुत पद्यांश "दीपक दीया तेल भरि‘" का संदर्भ , प्रसंग , व्याख्या , काव्य सौंदर्य तथा शब्दार्थ इस आर्टिकल में लिखा गया है। जो की कबीरदास जी की रचना है , ये छात्रों के लिए काफी मददगार होने वाला है। खास बात यह है कि अगर आप यूपी बोर्ड के 11वीं में हो तो हिंदी के "काव्य" पाठ 1 में "साखी" शीर्षक से है। आपको दूढ़ने में दिक्कत ना हो इसलिए हर एक "दोहे" का आर्टिकल अलग - लिखा गया है। (यह आर्टिकल आप Gupshup News वेबसाइट पर पढ़ रहे हो जिसे लिखा है, अवनीश कुमार मिश्रा ने, ये ही इस वेबसाइट के ऑनर हैं)                               दोहा दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट। पूरा किया बिसाहुणाँ, बहुरि न आवौं हट्ट॥ सन्दर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी के "काव्य खंड" में ‘साखी’ शीर्षक से उद्धृत है, जो साखी ग्रंथ से लिया गया है। जिसके रचयिता कबीरदास जी हैं। प्रसंग - प्रस्तुत दोहे में कबीरदास जी ने भक्ति पर बल देते हुए कहा कि इस योनि में भक्ति कर लेने से जीवन - मरण चक्र से मुक्ति मिल जाएगी। व्याख्या - प्रस्तुत पंक्ति...