सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bihar Panchayat Chunav - इस तारीख़ से होगा बिहार पंचायत चुनाव । Bihar Panchayat Election Date

पटना (Gupshup News Desk) - बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) कब से होगा उसके विषय में संशय बरकरार है। बिहार और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के बीच ईवीएम और बैलेट पेपर का विवाद हाईकोर्ट में अटका हुआ है। ऐसे में पंचायत चुनाव की डेट क्या होगी इसके विषय में 21 अप्रैल को फैसला आ सकता है।

Bihar Panchayat Election, Bihar Chunav Date


नमस्कार, आदाब मैं हूं अवनीश कुमार मिश्रा

यूपी पंचायत चुनाव में काफ़ी अटकलें आईं और अंततः चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई और चुनाव भी संपन्न होने की ओर हैं। लेकिन अब बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav Date) का बिगुल बज चुका है। लेकिन वहां भी अड़ंगे पर अडंगा आ रहा है। ऐसे में चुनाव कब होगा इसके बारे में काफ़ी कन्फ्यूजन है।
जैसा कि आपको पता ही होगा कि बिहार और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के बीच ईवीएम और बैलेट पेपर का विवाद हाईकोर्ट में अटका हुआ है। मतलब चुनाव बैलेट पेपर से होंगे या ईवीएम से इसका फ़ैसला आने के बाद ही चुनाव की डेट क्लियर की जायेगी।
हालांकि 21 अप्रैल को हाईकोर्ट के फैसले के बाद ये साफ़ हो जायेगा कि चुनाव ईवीएम से होगा या बैलेट पेपर से। और तब ही राज्य चुनाव आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2016 में 25 फरवरी को ही चुनाव आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी थी। और पहले चरण का मतदान भी 24 अप्रैल को करा लिया गया था।

टिप्पणियाँ