स्वागत है आपका हम 'अवनीश कुमार मिश्रा'
आज हम आपको बतायेंगे कि किस भोजपुरी अभिनेत्री ने बॉलीवुड स्टार 'जान अब्राहम' के साथ काम किया है | दोस्तों जैसा कि आप जानते ही होंगे कि बॉलीवुड और भोजीवुड में स्टारों का आना - जाना लगा ही रहता है | जैसे भोजपुरी के रविकिशन ने तो बहुत सी हिन्दी और साउथ की फिल्मों काम किया है और कर भी रहें है या फिर मोनालिसा (अंतरा विश्वास) को ही देखिये उन्होंने भी कईं फिल्में बॉलीवुड में की है |
तो दोस्तो अापको बता दें कि वह अभिनेत्री और कोई नहीं हैं | बल्कि भोजपुरी की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा जी हैं | बताते चलें कि 2015 में 'वेलकम बैक' फिल्म में एक आइटम सांग '20 - 20' में जान अब्राहम के साथ नजर आई थीं | इस फिल्म में शुभी के डांस की बड़ी प्रशंसा हुई |
कौन हैं शुभी शर्मा जाने -
शुभी शर्मा का जन्म 6 फरवरी 1986 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ था |
शुभी शर्मा जी ने अपने करियर की शुरुआत 'चलनी के चालल दुल्हा' फिल्म से 2008 में की थी | इस फिल्म के बाद इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में दी | इसके लिए शुभी जी को अवार्ड भी मिल चुका है | इन्होंने भोजपुरी के सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है | शुभी शर्मा की 2017 में आई फिल्म 'आतंकवादी' में बेहतरीन एक्टिंग और 'लइहा बंगलिया से दवइ्इया ये बालम' गाने में खेसारी के साथ जबरदस्त ठुमका लगाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया |
फिलहाल इनकी आने फिल्म है 'निरहुआ हिन्दुस्तानी 3' | इसका ट्रेलर आ चुका है और दर्शकों नें अच्छी प्रतिक्रिया दी है |
इस फिल्म में सुपरस्टार 'दिनेश लाल यादव (निरहुआ)' व आम्रपाली दूबे की हिट जोड़ी भी है |
दोस्तों आपको सुभी शर्मा कैसी लगती हैं कमेंट करके जरूर बतायें |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आप कुछ कहना चाहते हैं , इस लेख के बारे में तो प्लीज कमेंट करें |