साल 1997 में रिलीज हुई 'एक्वेरियम' नाम की एल्बम आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। इसका गाना 'आइ एम अ बार्बी गर्ल' तो सभी लड़कियों के पसंदीदा गानों में से एक है। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की लड़कियां बार्बी जैसा दिखना भी चाहती हैं, इसके लिए लड़कियां बार्बी जैसे कपड़े, मेकप और डाइड हर चीज पर ध्यान भी देती हैं। लेकिन बार्बी जैसा दिख पाना हर किसी के बस की बात नहीं।
आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बार्बी जैसा दिखने के लिए न तो बार्बी जैसे कपड़े, न डाइट और न ही मेकअप की जरूरत पड़ी। यह रूप उन्हें कुदरत से मिला है। ये कहानी है रूस की रहने वाली एक महिला की। लेकिन उनकी यही खूबसूरती उनके और उनके परिवार के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है।
इस महिला का नाम है एंजेलिका केनोवा। वह बिल्कुल गुड़िया जैसी दिखती हैं। एंजेलिका बचपन से ही इतनी खूबसूरत दिखती हैं। जिसकी वजह से लोग उन्हें गुड़िया कहते हैं। यूं तो एंजेलिका की उम्र अब 30 साल हो गई है। लेकिन उनका बार्बी लुक आज भी पहले जैसा ही है |
Best
जवाब देंहटाएं