यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय इकाई-1:भारत और समकालीन विश्व-2 इतिहास खण्ड-I : घटनाएँ एवं प्रक्रियाएँ अध्याय 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर (क) एन०सी०ई० आर०टी० पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न संक्षेप में लिखें प्रश्न 1. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें- (क) ज्युसेपे मेत्सिनी (ख) काउंट कैमिलोद कादूर (ग) यूनानी स्वतन्त्रता युद्ध (घ) फ्रैंकफर्ट संसद (ङ) राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं की भूमिका उत्तर― (क)ज्युसेपे मेत्सिनी―ज्युसेपे मेत्सिनी एक युवा क्रांतिकारी था। उसका जन्म 1807 ई० में जेनोआ में हुआ था। वह कार्बोनारी के गुप्त संगठन का सदस्य बन गया था। चौबीस वर्ष की आयु में ल...